भारत झारखंड

राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड 2023 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देंगी पुरस्कार

by admin on | 2023-08-27 15:45:33 Last Updated by admin on2026-03-17 15:37:35

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Visits: 442


राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड 2023 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देंगी पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  शिक्षक दिवस (5 सितंबर) को दिल्ली में देशभर के 50 शिक्षकों को शिक्षा के सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड 2023 से सम्मानित करेंगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मेरिट के आधार पर इन शिक्षकों (Teachers) का चयन किया है. इनमे से झारखण्ड के दो शिक्षक भी शामिल हैं जिन्हें राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देंगी पुरस्कार


केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस पुरस्कार के लिए कुल 50 शिक्षकों का चयन किया है, जिनमें दो झारखंड के हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर दोनों शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करेंगी। शिक्षक एजाजुल ने नाइट रीडर्स नाम से अभिवंचित वर्ग के बच्चों के लिए रात्रि पाठशाला शुरू की। कोविड के दौरान स्कूलों के बंद रहने पर टोलों में जाकर बच्चों की शिक्षा प्रदान की। इन्होंने यूट्यूब चैनल पर कई आनलाइन कंटेंट भी अपलोड किए, जिन्हें स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने डिजी साथ कार्यक्रम में भी साझा किया।



एजाजुल के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक ईच वन, रीच वन सिद्धांत का पालन करते हुए प्रत्येक दिन किसी न किसी बच्चे या अभिभावक से मिलकर बच्चों को स्कूल से जोड़ने का प्रयास करते हैं। वहीँ मनोरंजन पाठक कंप्यूटर साइंस के शिक्षक हैं तथा वर्ष 2002 से ही सैनिक स्कूल, तिलैया में कार्यरत हैं। मूल रूप से ये बिहार के मधेपुरा जिले के रहनेवाले हैं। बता दें कि राज्य सरकार ने इस पुरस्कार के लिए सरकारी स्कूलों के कोटे से दो अन्य शिक्षकों अपग्रेडेड हाईस्कूल गिद्धौर, चतरा के मनोज कुमार चौबे तथा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय वर्मा माइंस, जमशेदपुर की डा. अंजू कुमारी की अनुशंसा भेजी थी, लेकिन उनका चयन नहीं हो सका।

खोज
खेल
शॉर्ट्स

Leave a Comment
Designed by clickbydigital.in