by admin on | 2023-08-19 17:56:29 Last Updated by admin on2026-03-17 15:37:41
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Visits: 256
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.एम. तौसीफ ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बेवजह केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री को परेशान कर रही है। रघुवर दास की सरकार को राजनैतिक शिकस्त देकर एक आदिवासी राज्य का मुख्यमंत्री कैसे बना हुआ है और राज्य की जनता के लिए बेहतर काम कैसे कर रहा है ? ये बात भाजपा पचा नहीं पा रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने कहा कि ईडी के द्वारा बार बार सम्मन भजवा कर एक आदिवासी मुख्यमंत्री को अपमानित किया जरा है, जिसे राज्य की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। जब से झारखण्ड में गठबंधन की सरकार बनी है उस समय से सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है लेकिन भाजपा को उसमें कामयाबी नहीं मिली। भाजपा अपना जनाधार खो चुकी है उसे इस चीज का आभास हो चुका है कि 2024 में दोबारा केंद्र एवं राज्य के सत्ता में वापस आने वाले नहीं हैं यही वजह है कि भाजपा केंद्रीय एजेंसी के सहारे विपक्षी पार्टियों के साथ राजनीतिक मैदान में उतरना चाहती है।